![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को लोगों से ‘‘असुरों और राष्ट्रविरोधी ताकतों’’…
राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में भाजपा ने कोटा नगर निगम में बहुमत हासिल करते…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेल…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान में स्थानीय शहरी निकाय…
किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसानों ने सोमवार को पंजाब के कई कैबिनेट…
राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस…
केरलम की एक लोकप्रिय महिला ‘ट्रैवल व्लॉगर’ ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ 2-1 से भारत के नाम रही हैं। आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिसके बाद टीम इंडिया ने यह सीरीज़ अपने नाम की हैं। बता दें कि यह मुकाबला पूरी तरह बिक चुका था, लेकिन छह ओवर पूरे न होने के कारण दर्शकों को पूरे पैसे वापस किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन जोड़ दिए थे। इसी बीच मैदान के आसपास बिजली गिरने और फिर तेज़ बारिश ने खेल रोक दिया, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका हैं।
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 163 रन बनाए हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा, “मैं इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, हमारी योजना स्पष्ट थी और हमने उसे अच्छी तरह लागू किया।”
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि इतनी बारिश के व्यवधानों के बावजूद सीरीज़ बेहतरीन रही। उन्होंने कहा, “यह दो मजबूत टीमों के बीच शानदार मुक़ाबला था। भारत ने जब ज़रूरत पड़ी तब बेहतर प्रदर्शन किया, इसलिए उन्हें बधाई।”
मैच के दौरान शुभमन गिल बेहतरीन लय में नज़र आए और सिर्फ़ 13 गेंदों पर 29 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी 13 गेंदों में 23 रन ठोके। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों ने कई मौक़े गंवाए। ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वार्शुइस दोनों ने अभिषेक के कैच छोड़ दिए, जिसका भारत को पूरा फायदा मिला हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए टी-20 विश्व कप से पहले एक अहम अभ्यास साबित हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम संयोजन में बदलाव किए, जबकि भारत ने अपने स्पिन अटैक पर भरोसा जताया। बता दें कि चौथे मैच में भारत ने तीन स्पिनरों के साथ ऑस्ट्रेलिया को कड़े संघर्ष में हराया था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने सीरीज़ में 9 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की हैं। वहीं, भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के प्रदर्शन से यह दिखा दिया है कि विश्व कप से पहले वे बेहतरीन फॉर्म में हैं।
कुल मिलाकर, बारिश ने भले ही आख़िरी मुकाबले का रोमांच खत्म कर दिया हो, लेकिन भारत ने पूरे दौरे में अपने प्रदर्शन से सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाकर आत्मविश्वास बढ़ाया हैं।
