Breaking News

Mizoram के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ : मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति कौशल का बृहस्पतिवार दोपहर को निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद और एक जाने-माने कानूनविद श्री स्वराज कौशल जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उनकी बेटी और सांसद बांसुरी स्वराज, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

Loading

Back
Messenger