Breaking News

Ballia-भीमपुरा में पकड़ा गया चोरी का आरोपी, जेवरात और नकदी बरामद

भूपुरा, बलिया

🌍 भूपुरा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

📅 जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2026 को थाना भूपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर रात के समय पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर उसके घर में घुस गया और आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर कीमती जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गया। इस मामले में थाना भूपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

📜 विवेचना के दौरान मामले में शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी पुत्र मार्कण्डेय निवासी ग्राम छिछोर, थाना हलधरपुर, जनपद बलिया, उम्र लगभग 21 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।

🚔 पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलबवार को नेवादा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक अदद नथिया (पीली धातु), तीन जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 1150 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।

Loading

Back
Messenger