Breaking News

Karnataka: पुलिस थाने के शौचालय में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

कर्नाटक के शिवमोगा में बृहस्पतिवार को एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद जकारिया (55) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि जकारिया का शव जिला मुख्यालय शहर शिवमोगा के पश्चिम यातायात पुलिस थाने के शौचालय के भीतर फंदे पर लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि जकारिया एक महीने की छुट्टी पर था और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था, उसने कथित आत्महत्या से पहले लिखे एक पत्र में (सुसाइड नोट) में अपने एक सहकर्मी का नाम लिखा है और उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डोड्डापेटे पुलिस थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Back
Messenger