Breaking News

रसड़ा में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: स्नातक में 43. प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 69.39 फीसदी मतदान, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे

🗳️ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए रसड़ा में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रसड़ा के जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी।

📊 शाम 4 बजे मतदान खत्म होने तक स्नातक निर्वाचन में 43.59 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 69.39 फीसदी वोट डाले गए।

🚓 चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार, थाना प्रभारी सुशील कुमार, कस्बा प्रभारी कुलदीप गुप्ता समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

👮‍♂️ दोपहर करीब 1:30 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेश कुमार और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने मतदान केंद्र का अचानक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

📵 मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह रोक थी। मतदाताओं को पहचान पत्र और मतदाता पर्ची की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

Loading

Back
Messenger