![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन…
राजधानी पटना के गंगा तट पर विकसित की जा रही जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान…
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पारदर्शिता…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को झांसी में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'…
बिहार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि विभाग के प्रधान सचिव द्वारा…
महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को एक दुखद घटना में मंदिर की छत का एक…
खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बार्सिलोना की टीम को अपने सबसे अहम युवा खिलाड़ी के रूप में बड़ा झटका लगा है हैं।
बता दें कि एफ सी बार्सिलोना ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि लमीन यामाल को मांसपेशियों में चोट लगी है और वह इस सत्र के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार उनके बाएं पैर की पिछली मांसपेशी में खिंचाव पाया गया है, जिसके चलते उन्हें आराम और उपचार की जरूरत है।
गौरतलब है कि यह चोट उन्हें सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। इस मैच में उन्होंने पहले हाफ के अंत में पेनल्टी के जरिए गोल किया था, लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद कराई गई चिकित्सकीय जांच में चोट की पुष्टि हो गई है।
हालांकि इस खबर के बीच एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। मौजूद जानकारी के अनुसार लमीन यामाल आगामी विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं और स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि उनका इलाज सतर्क तरीके से किया जाएगा, ताकि वे जल्दबाजी में वापसी न करें और पूरी तरह स्वस्थ होकर मैदान में लौटें। टीम प्रबंधन भी इस बात का ध्यान रख रहा है कि खिलाड़ी पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव न डाला जाए।
गौर करने वाली बात यह है कि बार्सिलोना के इस सत्र में अभी छह मुकाबले बाकी हैं और टीम खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। ऐसे में लमीन यामाल की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती जरूर होगी, लेकिन टीम के पास बढ़त होने के कारण स्थिति नियंत्रण में मानी जा रही है।
वहीं स्पेन की टीम विश्व कप की तैयारियों के लिए मई के अंत में शिविर शुरू करने वाली है, जिसमें लमीन यामाल के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतिम टीम सूची जून की शुरुआत में जारी की जाएगी, जबकि स्पेन अपना पहला मुकाबला जून के मध्य में खेलेगा।
