Breaking News

Haridwar में Emraan Hashmi की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल?

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में हरिद्वार में इसकी शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। हरिद्वार के लोगों और फिल्म के क्रू मेंबर्स के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

‘कैफे एंड बार’ के बोर्ड पर भड़के लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरिद्वार में फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए क्रू मेंबर्स ने वहां एक नकली रेस्तरां का सेट तैयार किया था। इस रेस्तरां के बोर्ड पर ‘Cafe & Bar’ लिखा हुआ था। हरिद्वार जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर शराब का बोर्ड लगा देखना वहां के स्थानीय लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोग गुस्से में आ गए और उनकी क्रू मेंबर्स के साथ झड़प हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने दिखाई अपने Twin बेटों की पहली झलक, Instagram पर Viral हुईं Cute Photos

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झड़प का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोडक्शन टीम के लोग और सिक्योरिटी गार्ड्स किसी तरह स्थानीय लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे हंगामे के दौरान इमरान हाशमी वीडियो में कहीं नजर नहीं आए। लेकिन वह उत्तराखंड में अलग से अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए जरूर दिखाई दिए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि वह हरिद्वार में ही मौजूद हैं। इस विवाद पर अभी तक इमरान हाशमी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: 4 साल बाद नए तेवर और दो-दो जेलरों के साथ लौट रहे Lock Upp 2 में होगी Shivangi Joshi की एंट्री?

‘आवारापन 2’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म आगामी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ से होने वाली है।

Loading

Back
Messenger