Breaking News

‘वो मेरे परिवार हैं’, Welcome 4 में Anil-Nana की वापसी पर Akshay Kumar का इमोशनल बयान

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर उनके लिए परिवार की तरह हैं और जब भी ‘वेलकम 4’ बनेगी, दोनों कलाकार निश्चित रूप से फिल्म में वापसी करेंगे।
अक्षय, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की गैरमौजूदगी को लेकर पूछे गये एक सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
अनिल और नाना ने वर्ष 2007 में आई ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ व परेश रावल के साथ काम किया था तथा लोकप्रिय गैंगस्टर किरदार उदय शेट्टी व मजनू भाई की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद की गयी थी।
अनिल और नाना वर्ष 2015 में आई ‘वेलकम अगेन’ में भी मुख्य भूमिका में थे, लेकिन उस फिल्म में अक्षय कुमार शामिल नहीं थे।
अक्षय कुमार अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
अक्षय के अलावा फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

अक्षय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “वेलकम’ एक पूरा परिवार है। इसमें नाना, अनिल, मैं और बाकी सभी लोग शामिल हैं। यह एक परिवार की तरह है। अगर कभी ‘वेलकम 4’ बनती है, तो आप उन सभी को उसमें देखेंगे।”
‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान ने किया है, जो इससे पहले ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में और ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन कर चुके हैं।

Loading

Back
Messenger