Breaking News

Netflix की ‘The Glory’ की रूह कंपाने वाली कहानी, सच्ची घटना पर बनी है ये K-Drama Series

आजकल युवाओं में साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर कहानियों वाली फिल्में काफी पसंद आती है। क्या आपको भी पसंद है साइकोलॉजिकल थ्रिलर वाली फिल्में, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। इस लेख हम आपको एक ऐसी ही 2006 की सच्ची घटनाओं पर बनीं एक ऐसी वेबसीरीज है, जो आपको 16 एपिसोड में खत्म होने तक पलक नहीं झपकने नहीं देता। 
इसी सीरीज का नम है ‘द ग्लोरी’ और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसको  IMDb पर  8.3 रेटिंग मिली है। 
बता दें कि,’द ग्लोरी’ एक साउथ कोरियन सीरीद है। असल में के-ड्रामा जिसका नाम सुनते ही कुछ लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ रोमांस की कहानियों पर ही उम्दा सीरीज बनती है। वैसे आपको  ‘स्‍क्‍व‍िड गेम्‍स’ का थ्र‍िल तो याद होगा। कुछ ही सालों में साउथ कोरिया ने कई बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर फिल्में और सीरीज बनाई है।
 सच्‍ची दर्दनाक घटना पर आधारित है सीरीज
‘द ग्लोरी’ की कहानी मशहूर लेखिका किम यून-सूक ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन आन गिल-हो ने किया है। इस सीरीज में सॉन्ग ह्ये-क्यो, ली डो-ह्यून, लिम जी-योन, येओम ह्ये-रान, पार्क सुंग-हून और जंग सुंग-इल मुख्य किरदार में हैं। यह सीरीज बदले और न्याय की दमदार कहानी दिखाती है। इसकी कहानी के कुछ हिस्से साल 2006 में दक्षिण कोरिया के Cheongju में हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित हैं। उस समय मिडिल स्कूल के कुछ छात्रों ने अपनी ही सहपाठी को करीब एक महीने तक प्रताड़ित किया था। आरोप था कि उन्होंने उससे जबरन पैसे वसूले, कई बार बेरहमी से मारपीट की और गर्म वस्तुओं से जलाकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से गंभीर यातनाएं दीं।
क्या है ‘द ग्लोरी’ की कहानी
बता दें कि, यह कहानी एक महिला (सॉन्ग ह्ये-क्यो) की है,जिसे हाई स्कूल में बुलीज यानी धौंस जमाने वालों ने बहुत बुरी तरह से परेशान किया था। इस कहानी में महिला तड़पती है, ज्यादती सहती है, हालांकि हार नहीं मानती है। वह उन लोगों से बदला लेती है, जो कई साल तक एक जबरदस्त प्लान बनाती है। फिर वह उसी स्कूल में टीचर बनकर जाती है, तो वहां कहानी में ट्विस्ट आता है।
बदमाश बुली गैंग के कारण स्‍कूल छोड़ने पर मजबूर
सीरीज के कहानी में मध्य में मून डोंग-उन ह, जो स्कूल के दिनों में हिंसा का शिकार हुई थी। मून का सपना था कि आर्किटेक्ट बनना, लेकिन उसका यह सपना एक भयावह हकीकत बन जाता है जब बुली गैंस का लीडर पार्क येओन-जिन और उसके पांच अमीर क्लासमेंट्स मून पर क्रूरता की हद पार कर देते हैं। ये लड़के उसे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से इस हद तक प्रताड़ित करता है कि हाई स्कूल छोड़ देती है। 
बरसों बाद स्कूल में टीचर बनकर लौटती है मून डोंग-उन
सालों बाद मून उसी स्कूल में प्राथमिक शिक्षिका बनकर लौटती है, जहां से उसकी दर्दनाक यादें जुड़ी होती हैं। किस्मत हो या उसकी महीनों की बनाई योजना, उसे अपनी सबसे बड़ी दुश्मन पार्क येओन-जिन की छोटी बेटी को पढ़ाने की जिम्मेदारी मिल जाती है। यहीं से मून को अपने पुराने दुश्मनों की आलीशान और बेफिक्र जिंदगी के बेहद करीब पहुंचने का मौका मिलता है। हालांकि, वह बिना सोचे-समझे कोई कदम नहीं उठाती, बल्कि पूरे धैर्य और समझदारी के साथ अपने बदले की योजना को आगे बढ़ाती है।
‘द ग्लोरी’ को मिले 3 अवॉर्ड
आपको बता दें कि, इस वेब सीरीज को साउथ कोरिया के प्रतिष्ठित 59वें बेक्सैंग आर्ट्स अवॉर्ड्स में 8 नॉमिनेशन मिले, वहीं इसने 3 अवॉर्ड जीते। सीरीज को बेस्ट ड्रामा का पुरस्कार मिला है, वहीं सॉन्ग ह्ये-क्यो को बेस्ट एक्ट्रेस और लिम जी- योन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस चुना गया है। 
 

Loading

Back
Messenger