Breaking News

TMC के बागी अब BJP के सांसद, West Bengal से Sukhendu Sekhar और Sushmita Dev की निर्विरोध राज्यसभा Entry

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए। तीनों नवनिर्वाचित सांसदों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा के बाद रिटर्निंग ऑफिसर से उनके सर्टिफिकेट मिले।

इसे भी पढ़ें: Murshidabad Train Accident: स्कूल वैन और ट्रेन की भीषण टक्कर में 3 छात्रों की मौत, West Bengal CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता में पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद, 9 जुलाई को रॉय, देव और बारिक को पश्चिम बंगाल से बीजेपी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद इन तीनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके बीजेपी में शामिल होने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा था, और अब ये तीनों बीजेपी के टिकट पर ऊपरी सदन में लौट रहे हैं।

Loading

Back
Messenger