Breaking News

Patna के Kankarbagh में बदमाश ने जौहरी दीपक कुमार को गोली मारी

बिहार की राजधानी पटना में दुकान में पीछे के दरवाजे से कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे हथियारबंद बदमाश ने पत्नी के साथ विरोध कर रहे जौहरी को गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हुई।

पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 मनोज कुमार ने बताया कि दुकान का शटर रात करीब 9.30 बजे बंद कर दिया गया था, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला रह गया था। उन्होंने कहा, आरोपी पीछे के दरवाजे से दुकान में घुसा और दुकान तक जाने वाले गलियारे में जौहरी और उनकी पत्नी ने उसे रोका। दंपति द्वारा रोके जाने पर उसने गोली चला दी, जो दुकान मालिक के पेट में लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जौहरी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने आगे बताया कि हाथापाई के दौरान आरोपी की शर्ट फट गई और वह सड़क के दूसरी तरफ एक गली में इंतजार कर रहे अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। एसडीपीओ ने कहा, आरोपी भागते समय घटनास्थल पर अपनी पिस्तौल छोड़ गया। हमने हथियार जब्त कर लिया है और उसकी मैगजीन से तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

Loading

Back
Messenger