खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण हार्मोनल संबंधित बीमारियां परेशान करती है। PCOD लाइफस्टाइल संबंधित बीमारी है। अक्सर लड़कियां PCOD के दौरान मान लेती है, उनका वजन अधिक रहेगा या फिर PCOD में शरीर की चर्बी को कम करना पॉसिबल नहीं है, हालांकि ऐसा नहीं है।
गौरतलब है कि PCOD में वजन करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन यह मान लेना कि PCOD में वजन नहीं कर पाएंगी तो इस वजह से वजन बढ़ा ही रहता है, ये पूरी तरह से गलत है। दरअसल, PCOD में होने वाले हार्मोन्स इंबैलेंस के चलते शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करना मुश्किल होता है।
इस हेल्थ कंडीशन में कई बार हार्मोन्स ऊपर-नीचे हो रहते हैं, जिनका असर हमारी स्किन, बालों, वजन, फर्टिलिटी और मूड सहित कई चीजों पर होता है। जिस वजह से लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है। यदि आप PCOD में वजन कम करना चाहती है, तो एक बार घर पर इस देसी चूर्ण को जरुर बनाएं। आइए आपको बताते हैं कैसे इस देसी चूर्ण को बनाएं।
PCOD में वजन कम करने के लिए देसी चूर्ण
– हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि देसी चूर्ण हार्मोन्स को बैलेंस करता है। वहीं, यह क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करता है, स्किन और हेयर हेल्थ को भी बेहतर करता है।
– इस चूर्ण में हेल्दी फैट्स और मिनरल्स होते हैं, जो पीसीओडी में हार्मोनल इंबैलेंस, क्रेविंग्स और मेटाबॉलिज्म के सुस्त होने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। इसलिए रोजाना इस चूर्ण को लेने से वजन कम किया जा सकता है।
– इससे डाइजेशन में सुधार होता है और ब्लोटिंग भी कम होती है। वैसे यह कोई जादुई दवा नहीं है, हां लेकिन यह वजन को मैनेज करती है।
– वैसे इसमेम फाइबर और प्रोटीन का मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए यह भूख को भीं कंट्रोल करती है और बार-बार स्नौंकिंग करने की आदत भी कम हो जाती है।
– पीसीओडी में ब्लड शुगर स्पाइक काफी आम हो जाती है। इस चूर्ण को लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाती है और कब्ज की समस्या भी ज्यादा परेशान नहीं करती। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और कुल कैलोरी को इनटेक करता है।
घर पर कैसे तैयार करें यह देसी चूर्ण
– सबसे पहले आप फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और तरबूज के बीज लें।
– फिर इनको अलग-अलग ड्राई रोस्ट कर लें।
– अब इसे ठंडा होने दें और इसके बाद इसको अच्छे पीसकर पाउडर बना लें।
– इसका 1 टीस्पून एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
– आपको कुछ हफ्तों में फर्क काफी नजर आएगा।
– वैसे यह सही डाइट और लाइफस्टाइल के लिए काफी जरुरी है।