Breaking News

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को नयी दिल्ली में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ के बाद पुनर्वास उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आचार्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली दौरे के दौरान आज मुझे अपने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा जी से मिलने का अवसर मिला।

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ के बाद राज्य में जारी पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।’’
राज्यपाल ने कहा कि इसके अलावा असम के सतत विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि शर्मा ने राज्यपाल को सरकार के नये कार्यकाल के पहले 100 दिनों के दौरान की गई प्रमुख प्रशासनिक पहलों और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी।

Loading

Back
Messenger