Breaking News

Kylian Mbappe के शानदार प्रदर्शन से जीता Real Madrid, सोसीदाद को 4-1 से रौंदा

कीलियन एमबाप्पे की हैट्रिक की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को यहां स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसीदाद को 4-1 से हराया जबकि पदार्पण कर रहे सावियो के गोल की मदद से टोटेनहैम ने इंग्लिश लीग कप में चार्ल्टन को 5-1 से शिकस्त दी। कोच के रूप में जोस मोरिन्हो के दूसरे कार्यकाल के पहले घरेलू मैच में मैड्रिड की ओर से विनिसियस जूनियर ने भी गोल दागा। चैंपियन्स लीग के क्वालीफाइंग में नॉर्वे के वाइकिंग, तुर्किये के फेनेरबाश, यूनान के एईके एथेन्स और स्लोवाकिया के स्लोवान ब्रातिस्लावा ने प्रतियोगिता के लीग चरण में जगह पक्की की।

वाइकिंग ने डाइनेमो जागरेब को 3-1 से हराकर कुल 5-3 के अंतर से जीत की और पहली बार प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। एईके एथेन्स ने पहले चरण में गोल रहित ड्रॉ के बाद अपने घरेलू मैच में लेवस्की सोफिया को 4-0 से हराया। स्लोवान ब्रातिस्लावा ने अतिरिक्त समय में सेल्जे को 2-1 से हराकर कुल 3-2 से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन करें पर ना हो सीमाओं का अतिक्रमण

फेनेरबाश ने भी लियोन में 2-1 की जीत से कुल 3-2 के स्कोर से जीत हासिल की।

Loading

Back
Messenger