Breaking News

Sachin Tendulkar ने परिवार संग की Rahul Gandhi से मुलाकात, बेटे Arjun की शादी का दिया खास इनविटेशन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से यहां मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया।
तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, उनकी मंगेतर सानिया, बेटी सारा और कुछ अन्य लोगों के साथ सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मिले।

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी के साथ अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हमारे परिवार को राहुल गांधी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी का निमंत्रण देने का अवसर मिला। ’’
गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन और सानिया की हाल में सगाई हुई थी। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Loading

Back
Messenger