Breaking News

Asian Games में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर President Droupadi Murmu ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जापान में चल रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी। भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हुए स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कमलजीत और सुरूची इंदर सिंह के लिए स्वर्णिम समापन।

इस जोड़ी ने एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। ’’ कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में कुल 484.6 अंक बनाए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सटीकता और साझेदारी का शानदार प्रदर्शन।

इसे भी पढ़ें: एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आप दोनों को हार्दिक बधाई। ’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आपके सराहनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीमवर्क ने शूटिंग रेंज में भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया है। आप सभी को निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Loading

Back
Messenger