Breaking News

Zero Sugar Drinks क्या Heart Health के लिए सुरक्षित हैं, एक्सपर्ट्स ने किया स्पष्ट

आजकल हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस बन गए हैं। लेकिन, क्या यह मीठा शौक आपके दिल पर भी गहरा प्रभाव कर सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि इन ड्रिंक्स के असर को लेकर कुछ खास बातें बताई है।

मीठा स्वाद, लेकिन दिल के लिए खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि जो लो लगातार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का जोखिम अधिक होता है। मार्केट में मिलने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और डिब्बाबंद जूस में चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जब हम इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं। शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। वहीं, डायबिटीज और हाई ट्राइग्लिसराइड्स जैसी बीमारी जन्म ले सकती है, जो कि दिल की बीमारियों का मुख्य कारण बनती हैं।

क्या ‘जीरो-शुगर’ ड्रिंक्स सुरक्षित हैं?

ऐसे में लोग चीनी से बचने के लिए ‘जीरो-शुगर’ ड्रिंक्स का चयन करें। एक्सपर्ट बताते हैं कि कैलोरी और चीनी कम होने के कारण ये शुगरी ड्रिंक्स से थोड़ी बेहतर जरुर हैं, लेकिन इन्हें ‘हेल्दी’ बिल्कुल भी नहीं मानी जाती है। आप अपनी पसंद के लिए कभी-कभार इन्हें पी सकते हैं, लेकिन इन्हें रोजमर्रा की आदत न बनाएं।

स्वस्थ रहने का आसान नियम

– शुगरी ड्रिंक्स पीने से पूरी परहेज करें।

– यदि आप जीरो-शुगर ड्रिंक्स पीनी ही हैं, तो इसे सिर्फ कभी-कभार तक ही सीमित रखें।

– अपनी प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी को ही अपना महत्वपूर्ण पेय बनाएं और खूब पानी पिएं।

– असल में आपके दिल की असली सुरक्षा पानी पीने और शुगरी आइटम्स से दूरी बनाने में ही छिपी है।
 

Loading

Back
Messenger