Breaking News

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने दी बड़ी चेतावनी,जानें क्या कहा?

गौतम गंभीर ने बतौर भारतीय हेड कोच इतिहास रचा है। दरअसल, गंभीर टीम इंडिया के पहले ऐसे कोच बने जिन्होंने दो आईसीसी खिताब जीते। गंभीर की कोचिंग में भारत ने पहले साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल अपने नाम किया। हालांकि, गंभीर की इस कामयाबी के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें बड़ी चेतावनी दी। 
 
सौरव गांगुली ने ये भी बताया कि भारत को टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। खास बात ये है कि जब से गंभीर ने हेड कोच का पद संभाला है भारत अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज हार चुका है। इसके अलावा भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को अपने पास बनाए रखने में भई नाकाम रहा था। 
गांगुली ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें बेहतर करने की जरूरत है और ऐसा करने का तरीका ये है कि वे पिच के बारे में कम सोचें। उन्हें पिच की सोच को अपने दिमाग से पूरी तरह निकाल देना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज का ही उदाहरण ले लीजिए। वे पिच के बारे में कुछ नहीं कर पाए और नतीजे देख ही सकते हैं। उन्हें अपने घरेलू मैदान पर टर्निंग पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है और अच्छी पिचों पर ही अच्छे नतीजे मिलेंगे।  

Loading

Back
Messenger