Breaking News

Devendra Fadnavis ने सूखा पीड़ित किसानों को दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा

छत्रपति संभाजीनगर, एक नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा में भीषण सूखे का सामना कर रहे किसानों को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाते हुए रविवार को कहा कि कृषि समुदाय को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार और नागरिक समाज ने हाथ मिलाया है। फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 6.33 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए स्थानीय उद्योगपतियों की सराहना की। उन्होंने ‘प्रौढ़ प्रताप पुरंदर’ नामक नाटक के मंचन में हिस्सा लिया, जो मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र और मराठवाड़ा सूखे का सामना कर रहे हैं। किसानों को समर्थन और मदद की जरूरत है। ऐसे हालात में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक के मंचन से किसानों को तमाम मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और समाज तथा उद्योग जगत भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

फडणवीस ने बताया कि विभिन्न संगठनों ने गांवों में पानी के भंडारण के लिए 1,000 टैंक और महिलाओं के लिए सिलाई मशीन बांटने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 358 तहसीलों में से 304 में सूखा घोषित किया है, जहां 2026 के खरीफ सत्र के दौरान ‘ट्रिगर-1’(सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए शुरुआती चरण) और ‘ट्रिगर-2’ (सूखे की गंभीरता और उसके वास्तविक प्रभाव के आकलन के लिए दूसरा चरण) सक्रिय हो गए हैं।

Loading

Back
Messenger