Breaking News

तो अब Arjun Tendulkar फेकेंगे 140kmph की स्पीड से गेंद, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया Sachin के बेटे को सुझाव

मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने इसी सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू किया है। पहले ही सीजन में उन्होंने काफी शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए एक ही ओवर में 31 रन लुटाए जिसके बाद उन्हें चौरफा आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने काफी खराब परफॉर्म किया था। 

इस तरह खराब प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी ब्रेट ली ने भी अर्जुन तेंदुलकर को खास हिदायत दी है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने अर्जुन के समर्थन में आकर उन्हें अपना प्रदर्शन बेहतर करने के तरीके को लेकर खास टिप्स दिए है। ब्रेट ली ने हाल ही में कहा कि मैं अर्जुन तेंदुलकर के खेल से काफी प्रभावित हूं। मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वो नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करता है। उसमें गेंद को स्विंग करने की क्षमता भी है।

उन्होंने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर गेम को एंजॉय करते हुए डेथ ओवर में शानदार खेल दिखाता है। ऐसे में उसकी तारीफ करना जरुरी है। ब्रेट ली ने लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणियों को लेकर कहा कि लोगों का काम आलोचना करना है। आलोचना हर मैच में हर कदम पर होगी। अर्जुन के लिए जरुरी है कि वो आलोचकों की बातों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर की उम्र अभी सिर्फ 23 वर्ष है। 

ऐसे में अपने लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए उन्हें आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उनके पिता के साथ भी करियर के शुरुआती दौर में यही सब हुआ था। अगर अर्जुन टीम में घुलेंगे तो वो जल्द ही 140 किलोमीटर की रफ्तार से भी गेंद फेंकने में सक्षम होंगे। उनकी स्पीड के साथ किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आती है। ऐसे में अर्जुन को सिर्फ अपने गोल पर फोकस रखना चाहिए। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने इसी वर्ष 16 अप्रैल को अपना आईपीएल डेब्यू किया है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। अबतक वो तीन मुकाबले खेल चुके है जिनमें उन्होंने दो विकेट झटके है। उनका इकॉनमी रेट 10.6 का रहा है।

Loading

Back
Messenger