11 total views , 1 views today
Shahid Kapoor Birthday: कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में करते थे अभिनेता शाहिद कपूर, आज मना रहे 44वां जन्मदिन

आज यानी की 25 फरवरी को अभिनेता शाहिद कपूर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। हालांकि फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाने के लिए शाहिद कपूर को काफी संघर्ष करना पड़ा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शाहिद कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
नई दिल्ली में 25 फरवरी 1981 को शाहिद कपूर का जन्म हुआ था। वह अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलम अजीम के बेटे हैं। बता दें कि जब शाहिद महज 4 साल के थे, तो इनके माता-पिता का रिश्ता टूट गया था। भले ही शाहिद कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुख रखते हैं। लेकिन, इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए शाहिद कपूर को काफी संघर्ष करना पड़ा।
फिल्मी करियर
शाहिद कपूर ने कई ऐसे रोल किए हैं, जिनको लोग आज भी याद करते हैं। उनकी खास बात यह रही कि लोगों ने उनको चॉकलेटी बॉय से लेकर राउडी लुक तक में दर्शकों ने पसंद किया। लेकिन यह स्टारडम उनको ऐसे ही नहीं मिल गया था। बल्कि वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करके आज भी इमोशनल हो जाते हैं, कैसे 250 ऑडिशन देने वाले शाहिद का 300 करोड़ी फिल्म देने का सफर रहा।
शाहिद कपूर डांस में भी काफी माहिर हैं और एक दौर ऐसा भी रहा जब वह बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया करते थे। अभिनेता फिल्म ‘दिल तो पागल है’ और ‘ताल’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए। इसके बाद वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए। वहीं लंबे संघर्ष के बाद साल 2003 में शाहिद कपूर ने फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में शाहिद को काफी पसंद किया गया। इसके बाद अभिनेता फिल्मों में लीड रोल में नजर आए।
करियर की सबसे बड़ी हिट
अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ आदि फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिर साल 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में शाहिद के करिय़र की हिट फिल्मों में से एक है।
साल 2009 में फिल्म ‘कमीने’ में शाहिद कपूर ने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह फिल्म ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं साल 2021 में फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने एक बार फिर अभिनेता के करियर को उंछाल दी। इसके अलावा शाहिद कपूर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘देवा’ में नजर आए।