📰 बलिया। बल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया।
📊 चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित किया गया, ताकि अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सकें। साथ ही विकासखंड बेलहरी से 44, मनियर से 55 तथा रेवती से 55 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 154 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया।
🔍 साथ ही विकास खंड मनियर में शिकायत प्राप्त होने पर चार कार्यकर्ताओं को होल्ड पर रखा गया। इसी तरह विकास खंड रेवती से शिकायत पर एक कार्यकर्ता को होल्ड पर रखा गया, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
📢 कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
🗣️ इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, डीसी मनरेगा ऋचा वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()

