Breaking News

Addinath Kothare और Urmila Kanetkar का 13 साल पुराना रिश्ता टूटा, Social Media पर किया Divorce का ऐलान

मराठी सिनेमा के मशहूर कलाकार आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेतकर ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके अपने तलाक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का यह बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि आदिनाथ कोठारे जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में भरत के रोल में नजर आएंगे।

मिलकर करेंगे बेटी की परवरिश

भले ही आदिनाथ और उर्मिला का पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी जिजाह की जिम्मेदारी को साथ मिलकर निभाने का फैसला किया है। दोनों ने कहा कि उनकी बेटी ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। वे मिलकर अपनी बेटी की परवरिश करेंगे ताकि उसे माता-पिता दोनों का पूरा प्यार, सुरक्षा और सहारा मिल सके और वह एक अच्छे माहौल में बड़ी हो।
View this post on Instagram

A post shared by Addinath M Kothare (@adinathkothare)

इसे भी पढ़ें: Mouni Roy Paparazzi Fight | ‘मेरे पीछे मत आना…’, कार के अंदर फोटो खींचने पर पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, वीडियो वायरल

फैंस से की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

इस खबर से दोनों के फैंस काफी दुखी हैं। आदिनाथ और उर्मिला ने सालों तक प्यार और साथ देने के लिए अपने फैन्स और मीडिया का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें और किसी भी तरह की गलत अफवाह या टिप्पणी न करें।
 

इसे भी पढ़ें: Prabhas Fauji Poster | खून से लथपथ प्रभास की ‘फ़ौजी’ का पहला लुक आउट, शाहरुख खान की ‘किंग’ और हॉलीवुड की ‘एवेंजर्स’ से होगी सीधी टक्कर

2011 में हुई थी शादी

आदिनाथ और उर्मिला की मुलाकात मराठी फिल्म ‘शुभमंगल सावधान’ के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली थी। शादी के 6 साल बाद, यानी 2017 में उनके घर बेटी जिजाह का जन्म हुआ था।

Loading

Back
Messenger