इस समय अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में है। बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का लंदन में ही हैं। वहीं विराट वर्ल्ड कप जीतने के बाद लंदन चले गए थे। कपल की सबसे अनोखी बात यही है कि दोनों ही जैसे काम से फ्री होते हैं तो परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का लंदन में एक कीर्तन में पहुंचे है। इस कीर्तन से दोनों के कई वीडियोज सामने आए हैं। हाल ही में एक नय वीडियो आया है जिसमें दोनों जय श्री राम का जाप कर रहे हैं।
विराट और अनुष्का का वीडियो
बता दें कि, विराट के फैन क्लब ने इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा कि विराट और अनुष्का लंदन में एक कीर्तन में आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट तो आंख बंद करके भक्ति में लीन हैं। वहीं अनुष्का खूब जय श्री राम का जाप कर रही हैं।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद की जा रही है। सभी कपल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विदेश में हैं, लेकिन भारत की संस्कृति नहीं भूली। अन्य ने लिखा कि दोनों परफेक्ट कपल हैं, पार्टी तो सभी करते हैं, लेकिन पूजा-पाठ करना कितना अच्छा लग रहा है देखकर।
दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि विराट, रिटायरमेंट के बाद लंदन में ही शिफ्ट हो रहे हैं। अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ वहीं रहेंगे। कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रख सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर ना तो विराट और ना ही अनुष्का ने अभी तक कोई कमेंट किया है।
अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ
अनुष्का की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अभी फिल्मों काफी दूर हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस चकदा एक्सप्रेस नें नजर आने वाली हैं जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बनी है।
Virat Kohli and Anushka Sharma both enjoying spiritual vibes at the Kirtan in London.
– This is Beautiful. ❤️ pic.twitter.com/rslTi8sW3m
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 15, 2024