Breaking News

Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी के पासपोर्ट से जुड़े कांग्रेस के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इनमें कई गड़बड़ियां गिनाई हैं। सरमा ने स्पष्ट किया कि वह और उनकी पत्नी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस के दावों में छह बड़ी गलतियां उजागर कीं। इनमें नाम, यूएई आईडी और राष्ट्रीयता से जुड़ी जानकारियों में भारी बेमेल होना शामिल है। सरमा ने इन दस्तावेजों को डिजिटल हेरफेर का एक भद्दा और घटिया प्रयास करार दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 260 मौतों पर PM Modi को चिट्ठी, परिजनों ने मांगा Black Box का डेटा

पवन खेड़ा का झूठ का अभियान अब खत्म होगा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़े शब्दों में कहा, सच्चाई की जीत होगी और गलत जानकारी फैलाने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि पवन खेड़ा का यह झूठ का सिलसिला अब खत्म होने वाला है और अंत में उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के भीतर की गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर बढ़ रहा है, जिसे देखकर विपक्षी दल बौखला गए हैं और बेबुनियाद हमले कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP के आरोपों पर Raghav Chadha का पलटवार, संसद में उठाए मुद्दों का दिया हिसाब

कांग्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं और उन्होंने अपनी संपत्तियों की जानकारी भी छिपाई है। कांग्रेस ने कुछ दस्तावेज पेश करते हुए चुनाव आयोग से मांग की थी कि चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने के आधार पर मुख्यमंत्री का नामांकन रद्द कर दिया जाए।

Loading

Back
Messenger