Breaking News

पति के लिए छोड़ा था Career, अब Austria में बच्चों के लिए लड़ रही हैं Celina Jaitly

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि अब दोनों तलाक ले रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो सकता है।

तलाक मामले में सेलिना का बड़ा खुलासा

सेलिना जेटली ने अपने पति के साथ चल रहे तलाक के विवाद पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया में हुई कोर्ट की सुनवाई को अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक समय बताया। सेलिना का आरोप है कि कोर्ट में वादा करने के बाद भी उन्हें उनके बेटों से मिलने नहीं दिया गया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में वह अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर बेहद भावुक नजर आ रही हैं। उनका दावा है कि उनके बच्चों को कहीं और भेज दिया गया है और उन्हें माँ के खिलाफ भड़काया जा रहा है ताकि उनकी संपत्ति छीनी जा सके।
सेलिना ने बताया कि वह हमेशा शांति से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनके पति की ओर से अनुचित आर्थिक मांगें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीटर के करियर के लिए उन्होंने भारत छोड़ा और दुबई, सिंगापुर तथा ऑस्ट्रिया जैसे देशों में रहकर अकेले बच्चों की परवरिश की। सेलिना का आरोप है कि हमेशा साथ देने के बावजूद उन्हें बदले में केवल मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

इसे भी पढ़ें: Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे ‘पवन’

सालगिरह पर मिला तलाक का नोटिस

एक्ट्रेस ने एक दर्दनाक वाकया साझा करते हुए बताया कि पिछले साल सितंबर में उनकी शादी की 15वीं सालगिरह थी। उनके पति ने उन्हें ‘सालगिरह का तोहफा’ देने के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का कानूनी नोटिस थमा दिया था। सेलिना का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से बात तक नहीं करने दी जा रही है।

सेलिना और पीटर का वैवाहिक जीवन

सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी साल 2011 में हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटे, विंस्टन और विराज हैं। साल 2017 में सेलिना ने फिर से दो जुड़वां बेटों, आर्थर और शमशेर को जन्म दिया था, लेकिन शमशेर की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। फिलहाल सेलिना अपने बच्चों की कस्टडी और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

Loading

Back
Messenger