Breaking News

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान… Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हिना खान इन दिनों लद्दाख में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। शहर की भागदौड़ और भीड़-भाड़ से दूर हिना यहां सुकून के पल बिता रही हैं। लद्दाख में उन्होंने साधुओं के बीच बैठकर ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति महसूस की। इसकी झलक उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में दिखाई है।

लद्दाख के मठ में ध्यान लगाती दिखीं हिना खान

हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर लद्दाख का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह एक मठ में साधुओं के बीच बैठकर ध्यान करती नजर आ रही हैं। शांत माहौल में हिना काफी सुकून में दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के साथ हिना ने अपने अनुभव को साझा करते हुए लंबा संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूरज निकलने से पहले अपनी यात्रा शुरू की और सूरज की पहली किरण के साथ थिकसे मठ पहुंचीं।

हिना ने लिखा, “कुछ यात्राएं दिन शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती हैं।” उन्होंने आगे बताया कि मठ के मंत्र, माहौल, सुबह की प्रार्थना और ध्यान ने उन्हें खुद को खोजने की इस यात्रा में उम्मीद से कहीं ज्यादा सुकून दिया।

हिना ने यह भी कहा कि ध्यान उन्हें शांति देता है। उन्होंने लिखा, “मैंने कभी बाहर की चीजों को देखकर, तो कभी अपने भीतर झांककर… ईश्वर से जुड़ने के पल ढूंढे हैं।” उनके मुताबिक, दुनिया के साथ-साथ हमारे भीतर भी बहुत कुछ मौजूद है और लद्दाख की यह यात्रा उनकी उस खोज का एक यादगार पड़ाव बन गई।

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

इसे भी पढ़ें: Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

खारदुंग ला पास पर भी पहुंचीं हिना

थिकसे मठ के अलावा हिना खान लद्दाख के खारदुंग ला पास भी पहुंचीं। यह जगह समुद्र तल से 17,582 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। हिना ने यहां का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह बर्फ से ढकी वादियों के बीच इस खूबसूरत पल का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

वीडियो में हिना इस जगह की खासियत के बारे में भी बता रही हैं। लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच उनका यह सफर उनके प्रशंसकों को भी काफी पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसलाइसे भी पढ़ें: काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

कैंसर के मुश्किल दौर में भी फैंस से जुड़ी रहीं

हिना खान दो साल पहले स्टेज 3 स्तन कैंसर से जूझ रही थीं। मुश्किल दौर के दौरान भी वह लगातार अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहीं और अपने इलाज और ठीक होने की प्रक्रिया से जुड़े अपडेट साझा करती रहीं। अब वह अपनी जिंदगी के इन खास पलों को खुलकर जी रही हैं।

Loading

Back
Messenger