Breaking News

Malaika Arora ने चप्पल पहनकर की नई Thar Roxx की पूजा, रिवीलिंग कपड़ों पर भड़के यूजर्स

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी नई कार की पूजा करने के तरीके को लेकर इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में करीब 28 लाख रुपये कीमत वाली महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदी है। गाड़ी की डिलीवरी मिलने के बाद मलाइका अपने दोस्तों और स्टाफ के साथ इसकी पूजा करती नजर आईं, लेकिन इस दौरान उन्होंने पैरों में हील्स पहन रखी थी और इसे उतारे बिना ही उन्होंने कार की आरती की।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मलाइका स्ट्राइप्ड को-ऑर्ड सेट, डीप-नेक टॉप और आंखों पर चश्मा लगाए दिख रही हैं। उनके हाथों में पूजा की थाली है और वे कार के सामने आरती उतारने के साथ तिलक लगाती दिख रही हैं। बिना चप्पल उतारे पूजा करने और उनके कपड़ों के चुनाव को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सिर्फ तस्वीरों के लिए किया गया दिखावा करार दिया है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम अपने जूते-चप्पल तो उतार लेने चाहिए थे। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि पूजा एक श्रद्धा का विषय है, इसलिए इस दौरान शालीन और पारंपरिक कपड़े पहनने चाहिए थे। दूसरी तरफ, अभिनेत्री के प्रशंसक उनका बचाव करते हुए उन्हें नई गाड़ी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और जीवनशैली को लेकर होने वाली आलोचनाओं का खुलकर जवाब देती रही हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया था कि लोगों ने हमेशा उनके करियर, कपड़ों और निजी रिश्तों को लेकर उन्हें जज किया है। उनका कहना था कि जिस दिन से उन्होंने दुनिया को सफाई देना बंद किया, वे खुद को पहले से कहीं अधिक आजाद महसूस करने लगीं।

अपने अभिनय और डांस के लिए पहचानी जाने वाली मलाइका हाल ही में फिल्म ‘थामा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने ‘पॉइजन बेबी’ नाम के एक स्पेशल आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म किया था। इसके अलावा हाल ही में वे एक अन्य घटना में फोटोग्राफरों पर भी नाराज होती दिखी थीं, जब बातचीत के दौरान कैमरामैन उनके बेहद करीब आ गए थे।

Loading

Back
Messenger