Breaking News

Pushpa 2 Stampede Case: Video Conference से कोर्ट में पेश हुए Allu Arjun, 6 जुलाई को अगली सुनवाई।

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक अदालत में पेश हुए। उन्हें दिसंबर 2024 में यहां संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़े मामले में समन जारी किया गया था।
हैदराबाद पुलिस द्वारा दिसंबर 2025 में अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद, अदालत ने उन्हें सोमवार को पेश होने का समन जारी किया था।
अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के सामने पेश हुए और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मामले के अन्य आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की।
आरोपपत्र में थिएटर के मालिक, भागीदार, प्रबंधक, लोअर-बाल्कनी के प्रभारी और गेटकीपर को आरोपी नंबर एक से 10 के तौर पर नामज़द किया गया है, जबकि अर्जुन को आरोपी नंबर 11 बनाया गया है।
चार दिसंबर 2024 को थिएटर में पुष्पा 2 के प्रदर्शन के दौरान मची भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत और उसके आठ साल के बेटे के घायल होने के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। यह भगदड़ तब मची, जब अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक जमा हुए थे।

इस घटना के बाद, मृत महिला के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चिक्कडपल्ली थाने में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अगले ही दिन उन्हें रिहा कर दिया गया। बाद में उन्हें नियमित जमानत मिल गई।

Loading

Back
Messenger