Breaking News

Vijay-Rashmika की Haldi में उड़े गुलाल, Udaipur में ‘Primal’ थीम वाली Grand Wedding आज

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की चर्चाएं हैं। आज ही के दिन कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रश्मिका और विजय की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक खास ‘प्राइमल’ थीम पर आधारित है। आपको ‘प्राइमल’ का अर्थ बताते हैं, मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटाना। इस थीम के आधार पर ही सादगी और पवित्रता के साथ ही विवाह के बंधन में बंधेंगे #VIROSH। पहले के समय में दिखावे से ज्यादा परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं का महत्व दिया जाता था। शादी गुरुवार यानी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है।
सूत्रों से पता चला है कि, विवाह उसी विचार पर आधारित होगा, ‘जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ’ यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर। बता दें कि, सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई देगी।
VIROSH की शादी प्राइमल थीम पर होगी
इस प्राइमल थीम के माध्यम से रश्मिका और विजय अपनी नई यात्रा की शुरुआत सरलता, आध्यात्मिक चेतना और अपनी परंपराओं से गहरे जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं। उनके लिए यह केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि उस शुद्ध भावना का उत्सव है जहां रिश्ते आडंबर से नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कारों और प्रकृति की साक्षी में पवित्र बंधन में बंधते हैं। यह आयोजन उनकी जड़ों, मूल्यों और सच्चे प्रेम को समर्पित एक खास अनुभव होगा।
विजय-रश्मिका की होली वाली हल्दी
बता दें कि कपल की हल्दी बुधवार को संपन्न हुई है, जिसकी फोटोज दोनों में अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। शादी से पहले एक दिन पहले कपल ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत सजावट की झलक शेयर की है, जिसमें होली के रगं भी नजर आ रहे हैं।
विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी
विजय और रश्मिका ने अपने हल्दी समारोह के लिए खूबसूरती से सजाए गए लोकेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। फूलों से रोशन की गई सजावट, जगह-जगह फूलों से सजाया हुआ है। जिनमें गुलाब के फूल भी नजर आ रहे है, जो उस जगह पर बिखरे हुए थे जहां दोनों को रस्मों के लिए बैठना था। दीवारों को भी फूलों से सजाया गया था, जिन पर विजय और रश्मिका का सरनेम लिखा हुआ था। सजावट के साथ ही कपल के पालतू डॉग्स को भी इसमें शामिल किया गया था, जो उनके प्यार को दिखाता है। हल्दी की रसम में एकदम होली जैसा माहौल था। मेहमानों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारियां लगाई गई थीं। 
प्रधानमंत्री मोदी ने भेजी बधाई
सूत्रों से पता चला है कि रश्मिका-विजय की शादी समारोह 26 फरवरी को सुबह 8 बजे शुरु होगा। कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा, आशिका रंगनाथ और राहुल रविंद्रन समेत कई हस्तियां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय और रश्मिका को अपनी शुभकामनाएं भेजी, क्योंकि वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। 
View this post on Instagram

A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife)

Loading

Back
Messenger