Breaking News

Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे भाईजान

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अब पहली बार सलमान खान इस घटना के बाद बाहर नजर आए। वह कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे सलमान

सलमान खान के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड नजर आए। इस दौरान वह ब्लू शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए। सलमान का डैशिंग लुक भी देखने को मिला।

सलमान के कार से उतरने से पहले ही कई सुरक्षा गार्ड उनके आगे आकर खड़े हो गए। इसका मकसद यह था कि सलमान बिना किसी परेशानी के एयरपोर्ट के अंदर जा सकें। खबरों की मानें तो सलमान खान अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई से बाहर जा रहे हैं। इसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस 20 में भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

इसे भी पढ़ें: Ranabaali Box Office Collection: रविवार के बाद सोमवार को धड़ाम हुई विजय-रश्मिका की फिल्म की कमाई, नहीं छू पाई 50 करोड़

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान को भी मिली धमकी

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान को फिर से धमकियां मिली थीं। खबरों के मुताबिक, अनिल पंडित ने एक ऑडियो में कहा कि अगर सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगी तो उनकी सुरक्षा और पुलिस भी उन्हें नहीं बचा पाएगी।

अनिल पंडित ने अपने ऑडियो में कहा था, “तुमने लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को तबाह कर देंगे। ऐसा मत सोचो कि तुम सिक्योरिटी में हो तो बच जाओगे।”

Loading

Back
Messenger