रिश्तों की गहराई और बुढ़ापे में प्यार के नए आयाम तलाशती फिल्म ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी हैं।
फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का ‘ट्रेलर’ जारी किया। इस फिल्में में गोपाल (कपूर) और अनुसूया (कपाड़िया) की कहानी है। दोनों 50 वर्षों से साथ हैं लेकिन उनका जीवन तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है जब अनुसूया एक पुराना रहस्य उजागर करती है, जिससे उनके रिश्ते की नींव हिल जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या Zendaya और Tom Holland ने कर ली है शादी? रेड कार्पेट पर स्टाइलिस्ट के ‘खुलासे’ ने फैंस को चौंकाया
कपूर ने शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे फिल्म निर्माता को ढूंढना दुर्लभ है जो परिपक्व प्रेम को रेखांकित करने का विकल्प चुनते हैं, और इसे ईमानदारी, हास्य और कोमलता के साथ पेश करते हैं।
फिल्म को एप्लॉज एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शूस्ट्रैप फिल्म्स बैनर ने इसका निर्माण किया है।
इसे भी पढ़ें: Aspirants Season 3 | संदीप भैया बनाम अभिलाष! 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर मचेगा घमासान, जारी हुआ नया पोस्टर
कहानी: गोपाल और अनुसूया का ‘अनरियल’ मोड़
फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति, गोपाल (पंकज कपूर) और अनुसूया (डिंपल कपाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ने अपने जीवन के पांच दशक एक-दूसरे के साथ बिताए हैं। उनकी स्थिर जिंदगी तब बिखरने लगती है जब अनुसूया एक ऐसा पुराना राज खोलती है, जो उनके इतने लंबे रिश्ते की बुनियाद को हिलाकर रख देता है। इसके बाद शुरू होता है हास्य, भावनाओं और ईमानदारी से भरा एक ऐसा सफर, जहाँ दोनों अपने रिश्ते को नए सिरे से समझने की कोशिश करते हैं।
View this post on InstagramA post shared by ZEE5 (@zee5)
![]()

