Breaking News

Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर Mannat पर लगी स्क्रीन, फिल्म King के टीजर को लेकर अटकलें तेज

कल यानी 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस बर्थडे पर किंग खान 61 साल के हो जाएंगे। हालांकि, उनके जन्मदिन से पहले अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से संबंधित किसी घोषणा या खुलासे को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

इस बीच, सिद्धार्थ आनंद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर रहस्यमयी पोस्ट डालने और ऐसी खबरें आने के बाद कि फिल्म का पहला गाना इस मौके पर आ सकती हैं। वहीं, अभिनेता के फैंस किसी भी सरप्राइज की उम्मीद में ‘मन्नत’ की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं।

जन्मदिन पर शाह रुख मन्नत पर दिखेंगे या नहीं?

वर्तमान में शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’ में बड़े पैमाने पर काम चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख और उनका परिवार अभी पाली हिल के एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रह रहे हैं।

इस बार इस रिनोवेशन के कारण से, किंग खान का जन्मदिन ‘मन्नत’ की बालकनी में नजर आना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, कुछ तस्वीरों ने एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

मन्नत पर लगी बड़ी स्क्रीन

फिलहाल फैंस ने देखा है कि मन्नत में सामने के हिस्से पर एक बहुत बड़ी स्क्रीन लगी है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 2 नवंबर को इस घर का इस्तेमाल ‘किंग’ से संबंधित कोई प्रोजेक्शन दिखाने के लिए क्या किया जा सकता है। वहीं, खान के बर्थडे को लेकर ‘मन्नत’ पारंपरिक रूप से उनके हजारों फैंस के इकट्ठा होने की जगह बन रही है। जहां एक्टर बालकनी में आकर बाहर मौजूद भीड़ का अभिवादन करेंगे।

मन्नत की स्क्रीन पर दिखेगा ‘किंग’ का टीजर

इस बार शाहरुख के घर पर चल रहे काम की वजह से, यह परंपरा अपने सामान्य रुप में देखने को मिलने की संभावना कम है। वहीं, खबर यह भी आई है कि किंग से संबंधित चीज इस इमारत पर नजर आ सकती है, इससे लोगों को ध्यान ‘बैंडस्टैंड’ की ओर खींच रखा है।

किंग के बारे में

शाहरुख खान ‘किंग’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल नजर आने वाले हैं। 
 

Loading

Back
Messenger