Breaking News

Surbhi Jyoti ने दिखाई बेटी की पहली झलक, पापा Sumit Suri की उंगली थामे दिखी नन्ही परी

हाल ही में मां बनी टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर बेटी की झलक शेयर की है। 13 जून को एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति एक्टर-प्रोड्यूसर सुमित सूरी नए-नए पेरेंट्स बने हैं। सुरभि ने प्यारी-सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल के जीवन में बेटी आ जाने से खुशियां और भी दोगुनी हो चुकी है। 
सुरभि ने शेयर किया क्यूट फोटो
टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के एक प्यारी तस्वीर साझा की है, इस मनमोहक तस्वीर से उनके फैंस का दिल भी खुश हो गया है। यह तस्वीर काफी दिल छू लेने वाली है। इसे देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल अपने पापा सुमित सूरी की उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ सुरभि ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- ‘बस ये और कुछ नहीं।’
गौरतलब है कि सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को काफी एन्जॉय किया है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए कई सारी फोटोज इंस्टा पर शेयर की थीं। वहीं, उनके बेबी शॉवर की तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था। 
 
सुरभि ने कब की शादी?
अक्टूबर साल 2024 में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस साल फरवरी में कपल ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। 
View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

Loading

Back
Messenger