📰 हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए।
🚑 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल मुरली राम (35) पुत्र स्वर्गीय लल्लन राम की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
🔍 परिजनों के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान घर की महिला और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया तथा उनके साथ भी मारपीट की गई।
⚖️ घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
🏥 घटना में मुरली राम के अलावा उनके भाई श्रवण राम पुत्र स्वर्गीय लल्लन राम सहित अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल मुरली राम को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किए जाने से परिजनों में चिंता बनी हुई है।
👮♂️ इस संबंध में हल्दी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
![]()

