Breaking News

Vicky Kaushal ने अपनी जान Katrina Kaif के जन्मदिन को ऐसे बनाया खास

गुरुवार को जब कैटरीना कैफ ने एक मां के तौर पर अपना पहला जन्मदिन मनाया, तो विक्की कौशल ने इस दिन को बहुत खास बना दिया। विक्की ने सोशल मीडिया पर अपने घर के जश्न की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर और जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।

विक्की का कैटरीना के लिए खास मैसेज

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर इस जश्न की फोटो शेयर की। इस फोटो में सबसे खास बात विक्की का कैटरीना को प्यार से गले लगाना था। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, “जान का जन्मदिन।”

इसे भी पढ़ें: Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया

कैसा था बर्थडे का नजारा?

तस्वीर में कैटरीना के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है और विक्की ने उन्हें कसकर पकड़ा हुआ है। विक्की के हाथ में केक का एक टुकड़ा भी दिखाई दे रहे है। दोनों के पीछे सफेद और सुनहरे रंग के गुब्बारे और हैप्पी बर्थडे का बैनर लगा हुआ है।
View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

इसे भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Love Story: सलमान खान ने कैसे पकड़ी थी दोनों की चोरी? अब Bollywood में खुला राज

सादे कपड़ों में दिखे दोनों सितारे

इस खास मौके पर दोनों ने बहुत ही सादे और आरामदायक कपड़े पहने थे। कैटरीना ढीली-ढाली नीली डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बहुत हल्का मेकअप किया था और बाल खुले रखे थे। वहीं विक्की सफेद शर्ट और डार्क पैंट में काफी अच्छे लग रहे थे।

Loading

Back
Messenger