Breaking News

मेरी आवाज का गलत… Ajay Devgn की ‘चौहान’ के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म चौहान रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। जब से इस फिल्म का टीजर बाहर आया है, तब से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। सबसे पहले चौहान कम्युनिटी ने आरोप लगाया कि फिल्म में उनके नाम का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके तुरंत बाद एक और नया पंगा शुरू हो गया। टीजर की शुरुआत में एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर खुद जीशान ने काफी नाराजगी जताई है। अब उन्होंने खुद सामने आकर बताया है कि मेकर्स ने उनकी आवाज का गलत फायदा कैसे उठाया।

जीशान अय्यूब ने टीजर पर क्या कहा?

अजय देवगन की फिल्म के टीजर में अपनी आवाज यूज होने पर जीशान अय्यूब ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म का टीजर आया था, जिसमें मेरी आवाज की एक लाइन थी। मैं यह बात पूरी तरह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बिल्कुल नहीं हूं और न ही मेरा इससे कोई लेना-देना है।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ महीनों पहले मुझसे बिना कोई पूरी बात बताए सिर्फ एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था। मैंने भी मेकर्स को पर्सनली जानने की वजह से बिना कोई सवाल पूछे मदद के तौर पर वो डबिंग कर दी थी। लेकिन जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, मुझे समझ आया कि मेरी आवाज का गलत यूज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Video: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mahakaleshwar Temple पहुंचे Kartik Aaryan, लिया बाबा का आशीर्वाद

मेकर्स को हटानी पड़ी जीशान की आवाज

टीजर देखने के बाद जीशान ने तुरंत मेकर्स से अपनी आवाज हटाने के लिए कहा। उनकी सख्त आपत्ति के बाद मेकर्स ने 15 दिन पहले ही टीजर से उनकी आवाज को हटा दिया है। जीशान ने साफ कहा कि एक आर्टिस्ट के नाते वह कभी भी ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ेंगे जो गलत तरीके से पेश किया जा रहा हो। इस तरह उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपना स्टैंड साफ कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल

कब रिलीज होगी चौहान?

इतने सारे विवादों के बावजूद फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Loading

Back
Messenger