Breaking News

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

📰 बलिया: जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने शुक्रमार को विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और विभागीय व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।

🔍 निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

📋 डीएम बलिया ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की समय से उपस्थिति और जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यालय में अनुपस्थित रहने अथवा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

📢 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीआरडी कार्यालय पहुंचकर आगामी चुनाव के मद्देनजर पीआरडी जवानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि चुनाव के दौरान आवश्यकतानुसार जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले से तैयारी पूरी कर ली जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की समस्या न हो।

🗣️ निरीक्षण में सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger