Breaking News

Ballia-तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ा, सड़क किनारे मकान से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत

बलिया: तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ा, सड़क किनारे मकान से टकराई

🚗 बलिया में मंगलवर की देर रात करीब 11:30 बजे थाना सुखपुरा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

🚨 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी 800 कार सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी। जैसे ही कार धौरहरा गांव के पास पहुंची, तेज रफ्तार कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

🏠 हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटनास्थल में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान अभिषेक सिंह (25) और रोहित सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

🕵️‍♂️ हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव अपाइल में मातम पसरा गया। परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

👮‍♂️ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

📰 थानाध्यक्ष सुखपुरा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटनास्थल के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

Loading

Back
Messenger