🌍 बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया की ओर से रोजगार मेला 2026 के अंतर्गत शनिवार को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित इस मेले का शुभारंभ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया।
📈 इस बृहद रोजगार मेले में देश की लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक सहित अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।
💼 रोजगार मेले में जिले व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 14,000 रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2415 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सफलतापूर्वक चयनित किया गया।
🤝 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने चयनित एवं प्रतिभागी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस स्तर का रोजगार मेला बलिया जिले में पहली बार आयोजित किया गया है। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही जिले में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
🏢 इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन, सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार, आजमगढ़ मंडल के अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()

