Breaking News

बलिया में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ली गई गंगा को साफ रखने की शपथ, ढेरों कार्यक्रम हुए

🌍 इस वर्ष भी गंगा बेसिन राज्यों के समस्त जनपदों में ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बलिया जनपद में वन विभाग, जीराबस्ती में आज मंगलबवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🌳 कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम वन विभाग में मौलश्री का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता की शपथ ली गई। स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद वन विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

🏫 स्वच्छता को बढ़ावा देने और जागरूकता हेतु स्कूलों के मध्य निबंध लेखन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

📚 इसके बाद नदी तटीय परिधि से आदारित समन्वित विकास हेतु 1 दिवसीय आर्न्तविभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर एसबी राय, पीएचडी फेलो एसएफएफए, यूएसए, वास्त चेयरमैन आईब्रार्ड (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बायो सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट) फार्मर प्रोफेसर आईआईआईटीआई, खड़गपुर थे।

🌱 इनके द्वारा वेटलैंड सुधारिकरण, नदी तटीय वातावरण एवं प्रदूषण को अमूल परिवर्तन हेतु विविध उपायों के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार रखे गए तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर नदी तटीय परिवेश एवं वेटलैंड को पुर्नजीवित करने, प्रदूषण मुक्त करने के संबंध में विचार लिया गया।

🌿 उन्होंने नदीय तटीय वातावरण में सुधार हेतु विविध उपायों पर चर्चा की गई। जिला कृषि अधिकारी को बताया गया कि जनपद के किसानों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे जैविक खेती अपनाएं तथा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग बंद करें, विशेष कर नदी तटीय क्षेत्रों व वेटलैंड्स के किनारे तो बिल्कुल न करें, नहीं तो भूमि जहरीली हो जाएगी।

🌾 उन्होंने बताया कि यदि किसी वेटलैंड का वातावरण शुद्ध है, उसकी मिट्टी शुद्ध है, जल शुद्ध है, तो उसमें रहने वाले जीवों को भी शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी, जिससे उनके विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और यदि वेटलैंड का जल दूषित होगा तो उसमें रहने वाले जीव जलीय जीव रोगग्रस्त होंगे।

🌊 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा प्रभारी निदेशक, सामाजिकी वानिकी प्रभाग, बलिया पृथ्वी राज के0एस0बी0 द्वारा भी उपरोक्त बिंदुओं पर अपने विचार रखे गए तथा वेटलैंड एवं नदीयों के संरक्षण, स्वच्छता हेतु समन्वित प्रयास हेतु जोर दिया गया।

🌿 कार्यक्रम में उपस्थित जिला उद्यान अधिकारी अल्का श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार, जिला पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार मिश्रा एवं जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा भी उक्त बिंदु पर अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के उप प्रभारी वनाधिकारी अनुज कुमार के साथ-साथ समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।

🌍 कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निदेशक, सामाजिकी वानिकी प्रभाग, बलिया पृथ्वी राज के0एस0बी0 द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन शलभ उपाध्याय, डीपीओ नमामि गंगे द्वारा किया गया।

Loading

Back
Messenger