🌍 बलिया। समाजवादी पार्टी ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कुछ समय के लिए सोना न खरीदने और सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग और वर्क फ्रॉम होम जैसी बातें कही थीं। सपा का कहना है कि केंद्र की भाजप सरकार अब देश चलाने में नहीं, जनता पर बोझ डालने में व्यस्त है।
🗣️ सपा उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पांडेय कन्हजी ने कहा है कि ‘मुझे लगता है यह सलाह नहीं, केंद्र सरकार द्वारा अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब यह स्पष्ट हो गया कि चौकीदार चौकीदारी नहीं कर रहा बल्कि सो रहा है।’ सपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वो अब जनता को “कम खर्च करो, कम- कम खाओ, कम घूमो, कम पहनो, कम जियो” का ज्ञान दे रही है। कहा कि हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना और हर समस्या का हल देश के नागरिकों के पॉकिट में ढूंढने वाली यह दुनिया की इकलौती सरकार है।
💡 मन की बात कह देना आसान है लेकिन जन की बात सुनना इनके बस का नहीं है।
🔍 कहा कि सच यह है कि देश आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां सरकार के पास समाधान नहीं, सिर्फ बहाने बचे हैं। और समाधान है भी तो सरकार के लोग अपनी पोल खुलने से डर रहे हैं और जनता को भयभीत कर रहे हैं।
![]()

