Breaking News

बलिया में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कम हो गए 3 लाख 41 हजार 777 मतदाता

📊 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संबंध में बैठक की। उन्होंने 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए हैं।

📅 इस बैठक में बताया गया कि 28 अक्टूबर 2025 को विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,10,596 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर 20,54,620 रह गई थी।

🗓️ उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 को पुनः पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई, जो 6 मार्च 2026 तक चलेगी और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान 24,390 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 1,14,199 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

🔍 जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है और अंतिम प्रकाशन के बाद अब जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 21,68,819 हो गई है।

📈 उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नाम निर्वाचन नामावली में अवश्य जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

📋 इस प्रेसवार्ता में ADM अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

🗳️ जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को सौंपी वोटर लिस्ट की प्रतियां। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रमवार को कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।

📅 उन्होंने बताया कि जनपद के विधानसभा क्षेत्र 357-बेल्थरारोड (अजा), 358-रसड़ा, 359-सिकंदरपुर, 360- फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया है। यह मतदाता सूची 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं सभी मतदान केंद्रों पर आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

📊 बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रतियां भी वितरित कीं। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन अवधि में संबंधित केंद्रों पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन अवश्य करें और किसी त्रुटि की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

👥 बैठक में ADM अनिल कुमार, अशोक कुमार नगर प्रभारी आम आदमी पार्टी, महफूज आलम जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी, आलोक सिंह भारतीय जनता पार्टी, परमात्मा नंद राय पूर्व जिला सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, अबुल फैज इंडियन नेशनल कांग्रेस, रविंद्रनाथ यादव समाजवादी पार्टी, पंकज पटेल अपना दल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger