🏟️ बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह शु्क्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुष्पगुच्छ व साल भेंटकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
🏆 मंत्री जयवीर सिंह ने बलिया में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, नेता और खेल सितारे बनकर योगदान देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 के बाद राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
🌟 उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, बालिकाओं, प्रशिक्षकों और आयोजन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में बच्चों और बेटियों का खेल की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज गांवों की बच्चियां भी किसी से कम नहीं हैं और खेल के मैदानों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
🎖️ मंत्री गौतम ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बालक-बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जगत में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि दूर-दराज के गांवों तक खेल सुविधाएं पहुंचें।
🏅 राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल का लोहा मनवाया। बालक और बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबलों के बीच पदक तालिका में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।
🏆 बालक वर्ग – 80 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक: राहुल गूज्जर, हरियाणा। रजत पदक- प्रिंस, पंजाब। कांस्य पदक- मोहम्मद फैज, चंडीगढ़, कांस्य पदक- यश वैभव, महाराष्ट्र को मिला।
🏅 बालिका वर्ग– 65 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हर्षिता रानी, हरियाणा, रजत पदक मंथरा राजपूत, दिल्ली, कांस्य पदक दीक्षा, सीबीएसई WSO, कांस्य पदक सुजीत शिवाजी खरे, महाराष्ट्र।
🏆 सर्व विजेता पदक तालिका प्रतियोगिता के समापन पर जारी कुल पदक सूची में प्रथम स्थान- बालक वर्ग में दिल्ली, बालिका वर्ग में हरियाणा, द्वितीय स्थान बालक वर्ग में हरियाणा, बालिका वर्ग में दिल्ली, तृतीय स्थान- बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र।
🏆 इन खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक और एतिहासिक बना दिया। आयोजकों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अगले वर्ष की प्रतियोगिता के लिए भी उत्साह व्यक्त किया।
🏅 समापन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, भाजपाविधायक छोटू राम, सहायक शिक्षा निदेशक भाई नवल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]()

