📰 बलिया: प्रांतीय रक्षक दल विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह स्टेडियम मैदान पर मनाया गया। प्रांतीय रक्षक दल की 3 पुरुष की टोली व 1 महिला टोली ने इस मौके पर हुई परेड में प्रतिभाग किया। परेड का संचालन पी.आर.डी. जवान राहुल सिंह द्वारा किया गया।
🎖️ इस मौके पर मुख्य अतिथि तौर पर भाजपाजिलाध्यक्ष मिश्रा द्वारा नामित भाजपा उपाध्यक्ष बलिया सुरेंद्र सिंह शामिल हुए। कमालुद्दीन शेख (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोर्चा, पूर्व प्रदेश मंत्री), योगेंद्र यादव, विशिष्ट भाजपा कार्यकर्ता, कमलकांत सिंह संतोष, श्रीवास्तव संतोष, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बलिया धनेश सिंह यादव, कार्यक्रम प्रभारी शरद कुमार यादव, चंदन कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह एवं अमित चौहान भी मौजूद रहे।
![]()

