Breaking News

Ballia News: सीडीओ बलिया ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था और गंदगी पर अधिकारियों को लगाई फटकार

📢 बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी, पुरानी फाइलों के अंबार और कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिली जिस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई और सुधार हेतु निम्नलिखित 10 प्रमुख निर्देश जारी किए।

1- फाइलों और अलमारियों का मानकीकरण:

📁 DDO, DPRO, DMWO और कृषि विभाग सहित सभी कार्यालयों की अलमारियों पर संख्या अंकित करने और उनके दरवाजों पर स्पष्ट रूप से ‘किसकी अलमारी है’ और ‘कौन सी फाइलें रखी हैं’ का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए गए। फाइलों से धूल हटाने और पुराने बक्सों को तत्काल हटाने को कहा गया।

2- नेम प्लेट और कार्य विवरण:

🔖 सभी पटलों और मेजों पर कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाने और उस पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगंतुकों को कार्य की जानकारी मिल सके।

3- अनुपस्थिति और दंडात्मक कार्रवाई:

🚫 DSWO कार्यालय के निरीक्षण में रमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अनुपस्थित पाए गए। साथ ही लापरवाही पर DO PRD का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

4- बैठने की व्यवस्था (RED अनुवाग):

🪑 RED कार्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधान सहायक के पास बैठने हेतु कुर्सी उपलब्ध नहीं थी। सीडीओ ने Exn RED को तत्काल कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए।

5- स्वच्छता और सुंदरीकरण:

🧹 कक्ष संख्या 3 के बाहर की गंदगी साफ कर पेंट कराने और गमले रखने के निर्देश दिए। पंखों से जाले हटाने, बेकार कागजों को नष्ट करने और कक्ष संख्या 5 से खराब कंप्यूटरों को तत्काल हटाने को कहा गया।

6- शौचालय एवं पेयजल:

🚰 विकास भवन के शौचालयों की गंदगी पाए गए। सीडीओ ने नजीर, विकास भवन को तत्काल सफाई कराने, टूटी हुई वेस्ट पाइप बदलने, यूरिनल चेंज करने और पानी की सुचारू व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। महिला शौचालयों की सफाई और RO की सर्विस के भी निर्देश दिए गए।

7- नीला मी प्रक्रिया:

🔍 कक्ष संख्या 12 और 13 के बीच बने अस्थाई कमरे, DRDA स्टोर और अन्य विभागों में रखे निष्प्रयोज्य (Useless) सामान की समिटि बनाकर तत्काल नीला मी करने और कमरे खाली कराने के निर्देश दिए।

8- साइन बोर्ड और पहचान:

📋 DPRO कार्यालय में IGRS कार्य हेतु ‘IGRS Cell’ का बोर्ड लगाने, सोशल ऑडिट रूम में नेम प्लेट लगाने और DSWO कंप्यूटर रूम/स्कॉलरशिप रूम के बाहर बैठने वाले कर्मचारियों का नाम और कार्य लिखवाने के निर्देश दिए।

9- प्रकल्प व्यवस्था:

🛠️ स्कॉलरशिप रूम, AE MI ऑफिस और कृषि विभाग के कमरों में रोशनी कम पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने और मेजों पर टेबल क्लॉथ बिछाने के निर्देश दिए गए।

10- अतिक्रमण और बाहरी गंदगी:

🚮 भवन के पिछले गेट पर रखी लावारिस अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उन्हें हटाने और विकास भवन परिसर के बाहर जमी गंदगी को साफ कराने हेतु DPRO को जिम्मेदारी सौंपी गई।

📅 मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण किया कि सोमवर को पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी और कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त कर लें। दिनांक 13.02.2026 को विकास भवन का वृहत निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें लापरवाही मिलने पर बख्शी कारवाई तय है। यदि व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो तत्काल लापरवाही कर्मचारी के विरुद्ध शासना में कार्यवाही हेतु भेजा जाएगा।

Loading

Back
Messenger