🚨 पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया को टस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षा की गई पुलिस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
🔫 घटना गुरुवार रात करीब 11:45 बजे कारों मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान टस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🚔 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फजल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर, थाना नरही के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी थाना नरही में दर्ज गौवध, निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
👮♂️ अपर पुलिस अधीक्षक, अधीक्षक, दक्शिणी, कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी द्वारा पूर्व में गोवंशीय पशुओं के अवैध वध की घटनाएं की थीं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]()

