बलिया: समाजवादी पार्टी की बैठक
🎉 बलिया में समाजवादी पार्टी की ओर से बहुजन समाज के आजीवन पैरोकार और बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान और पिछड़े वर्गों को सम्मान दिलाने के उनके एतिहासिक योगदान के लिए याद किया।
🗣️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सनाथन पांडेय ने कहा कि कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में लगा दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है और कांशीराम जी के आदर्श हमें उसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
🌟 विधायक जिया उद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में व्यापक असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का एतिहासिक कार्य किया। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात कर समाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई को मजबूती देने की आवश्यकता है।
👥 अंबिका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम जी का पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और समाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
🗨️ इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष/फेफना विधायक) ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का एतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं।
💬 युवजन सभा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को कांशीराम जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और भाईचारे के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि कांशीराम जी की विचारधारा समाजिक परिवर्तन की मजबूती आधारशिला है। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी।
📢 पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कन्हजी ने एक प्रस्ताव रखा कि मान्यवर कांशीराम को भारतरत्न दिया जाए जिसे ध्वनिमत से स्वीकार किया गया और इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कांशीराम जी को नमन करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय, लखनऊ गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी, साथी रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव, रमाशंकर खरवार, उदय बहादुर सिंह, रविंद्र यादव, सामू ठाकुर, कमलेश भारती, शिव कुमार रश्मि, सुनील भारती, आदित्य गौतम, विनायक मौर्य, रविंद्र नाथ यादव, नागेश्वर, रामजी यादव, रामनाथ पटेल, देवेंद्र कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, अनूप वर्मा, जगमोहन, जलालुद्दीन जे डी, धनजी यादव, सैयद शोएबुल इस्लाम, सुनील सर्राफ, रामनाथ पासवान, आजम खां, आदि ने संबोधित किया।
![]()

