Breaking News

बलिया जिले में 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड, भव्य समारोह में ली शपथ

📅 बलिया. रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में 12 टोलियों के कुल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

👮‍♂️ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस समारोह के दौरान उत्तम प्रदर्शन के मुख्य मंतरी योगी आदित्यनाथ का संबोधन प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। आपने संदेश में उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया।

🔍 उक्त दृष्टि रिकूट हुए सम्मानीय अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिकूट आरक्षियों को सम्मानित किया।

🏆 विवेक द्विवेदी – सर्वांग सर्वोत्तम (संपूर्ण परीक्षा में प्रथम) विशाल यादव–परेड कमांडर-I, इसराफिल मंसूरी–परेड कमांडर-II, नित्य प्रकाश – परेड कमांडर-III अंकुर दूबे – इनडोर परीक्षा में प्रथम।

🎖️ शपथ समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने सभी रिकूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से प्रस्तान किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

📜 आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन अक्शय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger