Breaking News

भगवान बिरसा मुण्डा जयन्ती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा

📰 बलिया। भगवाना बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने यह बात आज बलिया में कही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय शौर्य के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

🎉 बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातु गांव में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अत्याचार और दमन विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, आत्मसम्मान और स्वराज का बिगुल बजाया। उनका संदेश “अबुआ दिसुम, अबुआ राज आज यानि अपना देश अपना राज” आत्मनिर्भर भारत की भावना से गहरा जुड़ा है।

📚 जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से आदित्यनाथ सरकार जनजातीय समुदाय, वनटांगिया व मुसहर समुदायों को सरकारी पहचान और आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दे रही है। “आदिवासी संस्कृति महोत्सव” और “जनजाति संग्राहालय” – उत्तर प्रदेश के जनजातीय नायकों की गौरव गाथा को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

🌍 जनजातीय छात्र छात्रवृत्ति, योजना राज्यमंत्री खेल प्रोत्साहिताएं और कौशल विकास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मिशन रोज़गार के अंतर्गत आदिवासी युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में अवसर दिया जा रहा है।

Loading

Back
Messenger